फ़ॉलोअर

मंगलवार, 30 मई 2023

केंद्र भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर जनता में लड्डू बांटकर मनाया जश्न

 केंद्र भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर जनता में लड्डू बांटकर मनाया जश्न  

BHK NEWS HIMACHAL 

 अजय सूर्या :- केन्द्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के शासन के नौ साल पूरे होने के अवसर पर बल्ह भाजपा द्वारा विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में बल्ह विधान सभा क्षेत्र में महा जन संपर्क अभियान की शुरुआत की जो कि 30 मई से 30 जून तक चलेगा। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे आज भारत देश का डंका देश व विदेश में बज रहा है। केन्द्र सरकार अपने मूल सिद्धांत सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।आज देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं चाहे वो किसान हो मजदूर हो या कोई अन्य वर्ग हो सभी केन्द्र की लाभकारी नीतियों से लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर बल्ह भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंदर राणा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता महा जन संपर्क अभियान के तहत गांव गांव जा कर केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे व अगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश से चारों लोकसभा की सीटें जीत कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता की तरफ से तोहफ़ा देंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने का जश्न मनाया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें