बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
BHK NEWS Himachal
गोहर(राकेश)
रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि SIS INDIA LTD. RTA JHABOLA, BILASPUR H.P. ने इस कार्यालय को SECURITY GUARD & SUPERVISIOR OR GTO के 120 पदों ( केवल पुरूष आवेदक) को भरने हेतु मांग पत्र दिया है। मांग पत्र के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं या इससे अधिक है, लंबाई 168 से. मी. व अधिक , वजन 56 से 95 किलो व आयु सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। कंपनी के द्वारा चयनित आवेदकों को 16,000 से 19,000 रुपये Gross प्रति माह वेतन और EPF, ESIC, Gratuity ,Bonus, Pension, Ins. इत्यादि लाभ भी दिए जाएंगे । अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24 .5.2023 को सुबह 10:00 बजे अपने सभी मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड सहित उप रोजगार कार्यालय , गोहर, जिला मंडी में उक्त नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों ताकि आवेदकों का साक्षात्कार हो सके। इस साक्षात्कार के संबंध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होंगे। यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक आवेदक इसका लाभ उठा सकें। जारीकर्ता रोजगार अधिकारी उप रोजगार कार्यालय गोहर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें