फ़ॉलोअर

सोमवार, 22 मई 2023

पहलवान पंकज कुमार ने जीता बड़ी माली की प्रतियोगिता का ख़िताब

 पहलवान पंकज कुमार ने जीता बड़ी माली की प्रतियोगिता का ख़िताब 


BHK NEWS Himachal 


मंडी अजय सूर्या :- बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गांव गजनोहा में एक बहुत बड़े दंगल का आयोजन किया गया, इस दंगल के लिए छह लाख के करीब सहयोग राशि इकट्ठी की गई थी, इस दंगल में स्थानीय पहलवानों ने और पंजाब हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया, इस प्रतियोगिता में छोटी माली के विजेता सुंदर नगर से टेकू और उपविजेता विजय कुमार रहे, बड़ी माली के लिए मंडी से जाने माने पहलवान पंकज कुमार विजई रहे , छोटी माली के विजेता पहलवान सुंदरनगर से टेकु को 11000 की राशि से सम्मानित किया गया और उपविजेता विजय कुमार को 9000 की राशि देकर सम्मानित किया गया, वहीं बड़ी माली में पंकज कुमार को 13000 और उपविजेता को 11000 की राशि देकर सम्मानित किया गया। लखदाता छींज कमेटी   गजनौहा सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करती है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें