लोकेशन:मंडी अजय सूर्या
प्राचीन गणपति मंदिर में चोरी की वारदात को शातिरों ने दिया अंजाम
मंडी के प्रसिद्ध प्राचीन गणपति मंदिर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है देर रात को शातिरों ने गणपति मंदिर में नकदी उडा ली इस वारदात की घटना को मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज ने कैद कर लिया सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति मंदिर के दानपात्र बाक्स से नकदी चोरी करते नजर आए वहीं इस घटना के बारे में मंदिर कमेटी के ट्रस्टी ने बताया कि देर रात को चोरी की वारदात मंदिर में हुई जिसमें लगभग 5-7 हजार की नकदी चोरों ने उडा दी उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आए दिन ऐसी घटनाएं शहर में होती है जिसका फुटेज भी सीसीटीवी में कैद होती है बाबजूद भी पुलिस उन चोरों को पकड़ने में असफल रहती है उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर शिंकजा कसा जाए ताकि ऐसी वारदातें शहर में न हो सके। वहीं पुलिस ने भी इस घटना की तहकीकात करना शुरू कर दिया है।
बाइट- ट्रस्टी, मंदिर ट्रस्ट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें