फ़ॉलोअर

सोमवार, 22 मई 2023

आइआइटी गोवा के छात्रों ने जानी प्रदेश की धरोहर

 लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


आइआइटी गोवा के छात्रों ने जानी प्रदेश की धरोहर



BHK NEWS Himachal 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने देश के युवाओं के बीच लोगों से लोगों के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 'युवा संगम' कार्यक्रम का आयोजन किया।संस्थान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्कम में आइआइटी गोवा के 450छात्रो ने प्रदेश का भ्रमण किया और हिमाचल की संस्कृति व विरासत को समझा  इसी कड़ी में आज इन सभी छात्रों को हिमाचल की संस्कृति व विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मंडी में सांझा की बता दें इन सभी छात्रों को रिवालसर,अटल टनल, पर्यटन स्थल,हिमाचल के विकास व उपलब्धियों के साथ हिमाचल गांवों का भ्रमण करवाया। वहीं गोवा से आए छात्रों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों का मौका मिला जिसमें हमने यहां की तकनीक रीति रिवाज व संस्कृति को समझा उन्होंने कहा कि हमारा यह युवा संगम कार्यकम के माध्यम से यहां की विरासत को समझने का मौका मिला जिसका हम केंद्र सरकार और आइआइटी कू सभी स्टाफ का धन्यवाद करते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें