कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा एक दिवसीय शास्त्रीय नृत्य व लोक नृत्य पर करवाई गई संगोष्ठी l
BHK NEWS HIMACHAL ज्योति सुन्दर नगर
कला क्षेत्र एवं मंडल द्वारा भोजपुर स्थित एकेडमी में एक दिवसीय शास्त्री नृत्य व लोकनृत्य की संगोष्ठी करवाएगी l जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी ने शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों को बताया व सुश्री ललिता बांगिया जी ने लोक नृत्य की बारीकियों को समझा l ललिता जी ने भावी पीढ़ी को प्राचीन धरोहर व अपनी रीति रिवाजों को संजोए रखने के लिए कई प्रकार के उदाहरण पेश किए l उन्होंने मंडी जनपद का लोक नृत्य ,लोकनाट्य ,संस्कार गीतों पर विशेष चर्चा की तथा श्री दिनेश गुप्ता जी ने भारतीय शास्त्री नृत्य का बखूबी बयान किया l उन्होंने बताया कि नृत्य ना केवल मनोरंजन का साधन है अपीतू यह हमारी प्राचीन धरोहर भी है ,जिसे हमें संजो कर भावी पीढ़ी को प्रदान करना हैl वहां उपस्थित डॉ वंदना जी ,श्रीमती मनोज जी ,श्री मनीष पाराशर जी ने शास्त्रीय नृत्य व लोग नृत्य पर कई प्रश्न पूछे ,जिससे आए हुए सभी कला रस्सीको को ज्ञान प्राप्त हुआ l संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को भांढड़ा, लुड्डी, संस्कार गीत, बायागड़ा ,शास्त्रीय नृत्य की कौन-कौन सी विधाएं भारतवर्ष में है, बताना मुख्य उद्देश्य था l




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें