लोकेशन - मंडी अजय सूर्या
मोड़ काटते ही हो गई ब्रेक फेल, खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस
मंडी शहर के साथ लगते रामनगर वार्ड के पास हुआ हादसा
हादसे के वक्त बस में सवार थी 30 से 35 सवारियां, सभी सुरक्षित
मंडी से कैहनवाली जा रही थी एचआरटीसी की यह बस
BHK NEWS HIMACHAL
मंडी शहर के रामनगर वार्ड के पास एचआरटीसी की हादसे का शिकार होने के बाद खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। अगर बस नीचे लुढक जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस मंडी से कैहनवाल जा रही थी। रामनगर वार्ड से होकर जा रही यह बस जैसे ही सन्यारडी मोड के पास पहुंची और इस कैंची को काटने लगी तो अचानक चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। बस की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। बस पीछे की ओर लुढ़कती हुई सड़क से बाहर हो गई। नीचे खाई में गिरने से पहले ही बस की बॉडी जमीन को छू गई और बस बड़े हादसे से पहले रूक गई। हादसे के वक्त बस में 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि निगम पुरानी बसों को चला रहा है जिस कारण हादसे हो रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और निगम की टीम घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें