विकास पुरुष के रूप में जाने जाएंगे पूर्व सीएम वीरभद्र।
प्रदेश कांग्रेस सचिव किशोरी वालिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित ।
फूल मालाएं और पुष्पांजलि अर्पित करके दी श्रद्धांजलि।
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती कनेड में मनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव किशोरी वालिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित वीरभद्र सिंह की फोटो के ऊपर मालाएं और पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा हिमाचल के विकास में जो अथक योगदान दिया है। उसको याद किया गया। किशोरी वालिया ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भी राजा वीरभद्र सिंह को विकास पुरुष के रूप में जानता है। कहा कि उनके दौर में जब हिमाचल प्रदेश में उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। तब सड़कों का नामोनिशान नहीं था। कहा कि वर्तमान में जो भी हिमाचल प्रदेश में विकास दिख रहा है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो सड़क के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो पेयजल बिजली के क्षेत्र में हो या अन्य जो भी समाज के हर वर्ग की जरूरत को पूरा करने का काम किया है । वह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। कहा कि उनके योगदान को हिमाचल वासी कभी नहीं भूल सकते हैं। इस महान पुरुष की जयंती पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया और पार्टी की एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का प्रण लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें