अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक बल्ह जिला मंडी के चुनाव का चुनाव हुआ समापन
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक बल्ह जिला मंडी के चुनाव प्रभारी नसीब सिंह व सह प्रभारी विकरांत शर्मा की देखरेख में नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सभागार में संपन्न हुए । इस मौके पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज, जिला उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश, बल्ह ब्लॉक के अध्यक्ष हर्ष ठाकुर ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक सदर के महासचिव सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक में विभिन्न विभागों के 100 से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया I प्रधान पद के लिए विकास चौधरी हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के नाम का प्रस्ताव शिवकुमार स्वास्थ्य विभाग द्वारा रखा गया जिसका समर्थन मूल राज लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया । पूरे हाउस ने विकास चौधरी का खड़े होकर समर्थन किया । विकास चौधरी को प्रधान पद के लिए चुन लिया गया I वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए खेम चंद शिक्षा विभाग के नाम का प्रस्ताव प्रेमलता स्वास्थ्य विभाग ने रखा तथा जिसका समर्थन महेश चंद स्वास्थ्य विभाग ने किया । पूरे हाउस ने खेम चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चुने जाने के लिए सहमति दी। महासचिव के लिए हेमराज स्वास्थ्य विभाग के नाम का प्रस्ताव दीपक कुमार शिक्षा विभाग द्वारा रखा गया जिसका समर्थन यशुमिता स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया । हाउस में कोई और नाम नहीं आया हेमराज को महासचिव चुन लिया गया । हाउस ने अन्य पदों पर प्रधान विकास चौधरी व महासचिव हेमराज को अधिकृत किया कि अपनी कार्यकारिणी का विस्तार वे सभी विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप के पश्चात करें ।
प्रधान विकास चौधरी व हेमराज ने कार्यकारिणी का विस्तार हाउस के समक्ष करते हुए रेनू ठाकुर स्वास्थ्य विभाग को कोषाध्यक्ष, चंचल गुलेरिया स्वास्थ्य विभाग को उपाध्यक्ष, मूल राज लोक निर्माण विभाग को उपाध्यक्ष, वंदना शर्मा स्वास्थ्य विभाग को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार शिक्षा विभाग को उपाध्यक्ष, संजना राजस्व विभाग को सचिव चुना गया ।
अध्यक्ष विकास चौधरी तथा महासचिव हेमराज ने कहा कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने के पश्चात कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को स्थान दिया जाएगा ।
उन्होंने हाउस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर कर्मचारियों ने जताया है वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह कर्मचारियों को विश्वास पर खरा उतरकर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान कर सके । नवनियुक्त प्रधान विकास चौधरी ने कहा कि जल्द विभिन्न विभागीय संगठनों तथा अन्य कर्मचारियों को पत्र लिखकर उनके कर्मचारियों को आ रही समस्याओं बारे बात की जाएगी तथा संगठन की बैठक में एक मांग पत्र तैयार करके जिला व राज्य कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं के लिए भी संगठन द्वारा स्थानीय स्तर पर ही समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे । उन्होंने पुनः विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों का उन पर विश्वास बताने के लिए धन्यवाद किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें