किसान उत्पादक संघों के राष्ट्रीय सम्मेलन में धर्मपुर से भी होगी भागीदारी
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर नगर: धर्मपुर किसान उत्पादक संघ-एफ़पीओ के दो प्रतिनिधि 14 जुलाई को दिल्ली में हो रहे राष्ट्रीय कान्क्लेव में भाग लेंगे जिसका उदघाटन केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।इस कन्क्लेव का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विकास निगम द्धारा गठित किसान उत्पादक संघों के लिए किया जा रहा है।धर्मपुर किसान उत्पादन सहकारी सभा के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी ज़िला में गत वर्ष पांच खंडों में एफ़पीओ गठित किये गए हैं जिनके माध्यम से प्राथमिक कृषि समितियों-पैक्स को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार का सहकारिता मंत्रालय सहयोग कर रहा है।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में इन्हें मजबूत करने के तौर तरीकों पर चर्चा होगी और अलग अलग राज्यों के अनुभव सांझा किये जायेंगे। सरकार द्वारा एक एफ़पीओ के लिए तीन साल तक 33 लाख रुपये की वित्तिय सहायता मिलेगी और इनकी मदद करने के लिए अलग से क्लस्टर आधारित व्यवसायिक संगठनों को लगाया गया है जिन्हें अलग से वित्तिय सहायता प्रदान की जा रही है।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मपुर खण्ड के लिए स्वीकृत एफ़पीओ का संचालन शुरू हो गया है और अब इसका विस्तार विकास खण्ड के सभी क्षेत्रों और पंचायतों में किया जा रहा है।ये एफ़पीओ जल्दी ही किसानों को बीज, कीटनाशकों, कृषि उपकरण और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध करवाने जा रहा है।जिसके लिए ज़रूरी लाईसेंस कृषि विभाग से प्राप्त कर लिए गए हैं।ये एफ़पीओ मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है और इसके लिए किसान सम्मेलन भी आयोजित किया गया था और इसकि निगरानी और मार्गदर्शन के लिए एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक भी यहाँ दौरा कर चुके हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में लगने वाले फलदार पौधे भी किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और पिछले दिनों अन्य प्रकार के बीज भी दिए गए थे।इस योजना के तहत कृषि को टिकाऊ बनाने इससे आजीविका को बढ़ाने और कृषि पर आधारित लोगों का जीवनस्तर सुधारने के लिए कार्य किया जा रहा है।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देश में 70 प्रतिशत किसान लघु और मझौले किस्म के हैं जिनकी मदद इनके माध्यम से की जा रही है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कन्क्लेव के बाद धर्मपुर खण्ड में इस किसान उत्पादक संघ के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों को विस्तारित और सुदृढ़ करने के लिए साधरण सभा का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें