एनएसयूआई ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकत्रित किया धन
BHK NEWS HIMACHAL
एनएसयूआई एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर इकाई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु सुंदरनगर शहर के अलग अलग हिस्सों ने धन एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया । एनएसयूआई ने इकाई महासचिव अनित जसवाल की अध्यक्षता में धन एकत्रित करने के लिए तीन दल बनाए थे जिन्हीने एमएलएसएम महाविद्यालय , चतरोखडी , भोजपुर बाजार और बस स्टैंड के समीप लोगो से धन एकत्रित किया । एनएसयूआई के इकाई महासचिव अनित जसवाल ने बताया कि एनएसयूआई एमएलएसएम इकाई द्वारा एकत्रित किया गया धन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया जाएगा ताकि सरकार बाढ़ प्रभावितों की सहायता कर सके और प्रभावितों की सहायता के लिए धन की कमी न हो । एनएसयूआई ने कार्यकर्ताओं ने अपने निजी खर्च से भी इसमें धन डाला । इस अवसर पर एनएसयूआई के कैंपस महासचिव अनित जसवाल , वंश गुलेरिया , रोहित , पल्लवी , भवानी , लोकप्रिया , रुचिका , मुस्कान , शीतल , अंकिता व अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें