फ़ॉलोअर

सोमवार, 17 जुलाई 2023

उन्नीस वर्षों से एक परिवार बिना आशियाने के बैगर मौत के साए में जिंदगी गुजारने को है मजबूर

 उन्नीस वर्षों से एक परिवार बिना आशियाने के बैगर मौत के साए में जिंदगी गुजारने को है मजबूर






BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख( प्रकाश चन्द शर्मा, कैमरा मैन गुलाब चन्द शर्मा, नेरचौक यादविंदर कुमार)-:जिला मण्डी के उपमंडल सुंदर नगर में एक परिवार ऐसा है जो हर समय मौत के साए में जिंदगी गुजारने को मजबूर है। यह परिवार राजू का है। यह परिवार 2004 जो तिरपाल लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा है। लेकिन हर मौसम में उनको आपनी जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने अपने क्षेत्र के हर छोटे से बड़े नेता तक का दरवाजा खटखटाया लेकिन उनको निराश ही हाथ लगी। भूमिहीन लोगों को क्या सरकार आशियाना बनाने के लिए भूमि नहीं दे पा रही है। जब इन लोगों को सुंदर नगर प्रशासन के द्वारा 2004 घर में बेघर किया गया था। सुन्दर नगर प्रशासन के द्वारा ही इन लोगों को मुहाल देहरी गांव देहरी में ही डाकघर चतरौखडी तहसील सुन्दर नगर नजदीक महामाया मंदिर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन इनको रहने के लिए अस्थाई तौर पर रहने के प्रदान की गई है। राजू के परिवार में कुल चार लोग है। इस मामले को एक जन पक्ष मेल में 31अक्टूबर 2008 को प्रकाशित किया गया था। जिसमें इस मामले को देख रहे तहसीलदार डी आर चंदेल से बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह उपायुक्त मण्डी को भेज दिया गया है। लेकिन मण्डी प्रशासन के द्वारा आजतक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है। इन लोगों के साथ हुए बेघर लोगों को आशियाना बनाने के लिए जिला प्रशासन व सरकार के द्वारा जमीन दे दी गई है लेकिन राजू के परिवार को आजतक जिला प्रशासन मण्डी व हिमाचल प्रदेश की सरकार से मकान बनाने के लिए भूमि नहीं दी जा रही है। इस मामले को लेकर आज सोमवार को जिला मण्डी उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें राजू के परिवार व ग्राम वासियों ने उपायुक्त , 

हिमाचल प्रदेश सरकार से मिडिया के माध्यम से याद दी लाई है कि वह लोग भी भूमिहीन उनको भी घर बनाने के लिए भूमि की जरूरत है लेकिन इन लोगों को अभी तक कोई भूमि नहीं दी जा रही है।

अब एक बार फिर से जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश सरकार को याद दिलाए है कि वह लोग भी भूमिहीन इसलिए उनको भी अपना आशियाना बनाने के लिए भूमि दी जाएं ताकि वह लोग भी अपना मकान बना सके जिस जगह पर वह लोग त्रिरपाल लगा कर रह रहे है। ऐसे तो हिमाचल सरकार ने नारे दिया है कि हिमाचल प्रदेश शिखर की ओर है लेकिन इस मामले को देखते हुए यह साफ जाहिर हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश सच में शिखर की ओर है। ऐसे तो हिमाचल प्रदेश में अवैध कब्जों की भरमार है। फिर भी आए दिन कहीं न कहीं किसी अखबार में खबर छपी होती है कि अवैध कब्जों को लेकर क्या कर रही है हिमाचल प्रदेश सरकार लेकिन जो लोग सच में ही भूमिहीन है उनको कोई भूमि नहीं दी जा रही है मकान बनाने के लिए और हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोगों ऐसे है जिन लोगों ने हजारों हैक्टर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे है उन लोगों कोई न तो जिला प्रशासन मण्डी कोई कार्यवाही नहीं कर्ता है। लेकिन इन लोगों को सुन्दर नगर प्रशासन हर बार नोटिस भेज देता है कि आप लोग खाली करे जमीन क्या एक परिवार के साथ यह होना सही है यह बड़े शर्म की बात है जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए।

राजू के परिवार वालों ने अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर उपायुक्त महोदय,हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन लोगों को आशियाना बनाने के लिए भूमि दी जाए। ताकि वह लोग भी अपना आशियाना बना सके।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें