फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

विश्व जागृति मिशन ने प्रदेश में तबाही से मिले जख्मों पर मरहम लगाने के लिए राहत कोष को सौंपी दस लाख की राशि

 विश्व जागृति मिशन ने प्रदेश में तबाही से मिले जख्मों पर मरहम लगाने के लिए राहत कोष को सौंपी दस लाख की राशि 



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंद्र कुमार सुंदरनगर : प्रदेश में बरसात की तबाही से मिले जख्मों पर मरहम लगाने के लिए प्रदेश सरकार के राहत कोष में विश्व जागृति मिशन ने अपना सहयोग दिया है। संगठन ने प्रदेश के राहत कोष को दस लाख रूपए की राशि सौंपी है। जागृति मिशन के प्रदेश ईकाई के सदस्यों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की है और उन्हे दस लाख रूपए की राशि का चैक सौंपा।




इस मौके पर शिमला ईकाई के प्रधान हरी चंद गुप्ता, सुंदरनगर के प्यारे लाल गुप्ता, मंडल के सहसंयोजक अखिलेश कपूर, कुल्लू मंडल के प्रधान पवन गुप्ता, मंडी मंडल प्रधान कश्मीर चंद ठाकुर, घुमारवीं मंडल के प्रधान सतीश गोस्वामीख् पालमपुर मंडल के प्रधान रविंद्र भारद्वाज, शिमला ईकाई के नवीन गुप्ता, रजीव कुठियाला विशेष तौर मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने इस दौरान मुख्यमंत्री को आश्वस्त करवाया कि आपदा की इस घड़ी में जागृति मिशन सरकार के साथ खड़ा है। जरूरत आने पर और भी मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मदद करने के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें