फ़ॉलोअर

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

दाखिला लेने में विद्यार्थियों की सहायता कर रही है एनएसयूआई एमएलएसएम कॉलेज में एनएसयूआई ने लगाया हेल्प डेस्क

 दाखिला लेने में विद्यार्थियों की सहायता कर रही है एनएसयूआई


एमएलएसएम कॉलेज में एनएसयूआई ने लगाया हेल्प डेस्क



 

BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदरनगर । जिला मंडी के सभी महाविद्यालयों में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। इसी बीच महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। मंगलवार को भी महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में छात्रों की भीड़ दिन भर जुटी रही। 


एमएलएसएम महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर नए छात्रों को प्रोस्पेक्टस भरने व विषय चुनने के लिए सहयोग दिया जा रहा है। महाविद्यालय में छात्र संगठन द्वारा उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि नए छात्र महाविद्यालय की पढ़ाई के लिए उत्साहित हो सकें। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें सभी प्राध्यापकों द्वारा एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्टस व विषय चुनने में मदद की जा रही है।


भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के इकाई महासचिव अनित जसवाल ने बताया कि एनएसयूआई द्वारा छात्रों को महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए सुविधा देने हेतु हेल्प डेस्क लगाया गया है। जहां छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण करके उनका प्रोस्पेक्टस भरने में भी मदद की जा रही है और उन्हें सभी विषयों के अध्यापकों से भी मिलाया जा रहा है, ताकि उन्हें कॉलेज में किसी प्रकार की दिक्कत न झेलनी पड़े।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें