फ़ॉलोअर

सोमवार, 17 जुलाई 2023

तीन दिवसीय कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा संचालित 'तराना' कार्यक्रम में दूसरी संस्कृति संध्या का आगाज़ कवि सम्मेलन के रूप में हुआ।

 तीन दिवसीय कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा संचालित 'तराना' कार्यक्रम में दूसरी संस्कृति संध्या का आगाज़ कवि सम्मेलन के रूप में हुआ।



BHK NEWS HIMACHAL 

 तीन दिवसीय कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा संचालित 'तराना' कार्यक्रम में दूसरी संस्कृति संध्या का आगाज़ कवि सम्मेलन  के रूप में हुआ। जिस के मुख्य अतिथि   डॉ श्री गंगाराम राजे जी रिटायर्ड प्रिंसिपल संस्कृत कॉलेज,  श्री रतन लाल शर्मा जी तथा सुरेंद्र मिश्रा जी रहे।  कार्यक्रम का आगाज़ नटराजन पूजा  व  दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय व आए हुए कवियों को पौधा भेंट कर, अंग वस्त्र प्रदान कर स्मृतिचिह्न प्रदान कर सुशोभित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दिव्या ज्योति जी ने किया। तत्पश्चात हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी ने आए हुए मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह पौधा ,शाल टोपी देकर सुशोभित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री रतन लाल शर्मा जी ने अपनी कविता का उद्बोधन किया।

 तत्पश्चात श्री रतन लाल शर्मा जी ने अपनी हास्य चुटकुले से सब को सराबोर किया और बच्चों को मेहनत करके सफलता पाने का संदेश किया तथा जीवन में हंसते  और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। सुरेंद्र मिश्रा जी ने क्रिकेट कॉमेंट्री सुनकर अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए बच्चों को आनंदित किया। तत्पश्चात डॉक्टर श्री गंगाराम राजेश जी ने अपनी हास्य प्रतिभा के द्वारा बच्चों का मनोरंजन किया तथा   उन्होंने डी ए वी की शिक्षा प्रणाली और पद्धति को अन्य स्कूलों से बेहतर बताते हुए  कहा कि पाश्चात्य संस्कृति और से जोड़कर वेदों का ज्ञान और प्रसार करने वाली संस्था बताया। तथा उन्होंने बच्चों को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा दी। इन्होंने बच्चों को जीवन में असफलता से निराश ना हो कर बल्कि उससे अनुभव और प्रेरणा लेकर अपने आत्मविश्वास से दोबारा आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें