भाजपा में लगातार 3 दशकों से निस्वार्थ भाव से कार्य करने से मिला इतना बड़ा सम्मान चेतराम।
मंडी रिवालसर अजय सूर्या :- पिछले लगभग 30 वर्ष से लगातार भाजपा के लिए निस्वार्थ और सेवाभाव एवं संगठन के प्रति समर्पण ने सामान्य और निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले बल्ह निवासी चेतराम को प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है। चेतराम ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जो सम्मान और विश्वास प्रदेश नेतृत्व में उन पर किया उसे वे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते और साधारण से कार्यकर्ता का इतने बड़े दायित्व का मिलन केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। पिछले 30 वर्षों में पार्टी में जो भी छोटा बड़ा कार्य उन्हें सौंपा उन्होंने पुरी लगन और मेहनत से उसे कार्य को करने का प्रयत्न किया। जिला महामंत्री और प्रदेश कार्य समिति जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर रहते हुए संगठन के आदेश अनुसार हर कार्य सफलता के साथ पूरा करने का इनाम उन्हें आज बड़ी जिम्मेदारी के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चे को मजबूत करना उनका एकमात्र लक्ष्य है और आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, भाजपा कोर कमेटी के सदस्य ब सुंदर नगर के विधायक राकेश जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश डोगरा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, और जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा का धन्यवाद किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें