देवेन्द्र कुमार राणा बने भाजपा जिला मंडी के सोशल मीडिया विभाग के जिला सयोंजक । पार्टी ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी देकर जताया भरोसा ।
भाजपा जिला मंडी के सोशल मीडिया विभाग की कमान देवेन्द्र कुमार राणा को जिला सोशल मीडिया सयोंजक नियुक्त कर पार्टी ने जताया भरोसा ।
भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी ने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता देवेन्द्र राणा को सोशल मीडिया विभाग मंडी के जिला सयोंजक के पद से नवाजा है । देवेन्द्र राणा लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं व वर्ष 2013 से पार्टी में सक्रिय रूप से पार्टी द्वारा दिये गए विभिन्न-विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुये आज उन्हे भाजपा जिला मंडी के सोशल मीडिया विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। वर्ष 2013 से 2015 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सह-मीडिया प्रभारी, वर्ष 2015 से 2017 से भाजपा ओ०बी०सी० मोर्चा मंडी मण्डल अध्यक्ष, वर्ष 2017 से 2019 भाजपा आई०टी० एवं सोशल मीडिया विभाग मण्डल सयोंजक, वर्ष 2019 से 2023 भाजपा सोशल मीडिया विभाग मण्डल सयोंजक के रूप में पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का निर्वहन किया। लंबे समय के अंतराल के बाद अब देवेन्द्र राणा की जिला सोशल मीडिया के रूप में ताजपोशी हुई है। भाजपा मंडी मण्डल में सोशल मीडिया सयोंजक रहते हुए राणा ने 2017 से लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लैटफार्म फेसबूक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्वीटर), टेलीग्राम एवं व्हाट्स एप्प ग्रुप की मजबूती के लिए कार्य किया जहां राणा ने भाजपा मंडी मण्डल पर बनाए गए हैशटैग #BJP4Mandi Sadar पर पिछले 6 वर्षों में 14 हज़ार से अधिक पोस्ट फेसबूक आई०डी०, फेस्बूक पेज, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्वीटर) व व्हाट्स एप्प पर शेयर किए गए हैं। व्हाट्स एप्प पर 300 से अधिक ग्रुपों का संचालन किया व टीम वर्क के साथ सोशल मीडिया के सभी प्लैटफ़ार्म पर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य किया। अब यही कार्य वह सोशल मीडिया के सभी प्लैटफार्म का सही इस्तेमाल करते हुए भाजपा जिला मंडी की मजबूती के लिए करेंगे। व सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हे हर घर तक पहुंचाएंगे ।
राणा ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल जी, भाजपा सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सयोंजक श्री सुशील राठौर जी, भाजपा सोशल मीडिया विभाग मंडी संसदीय क्षेत्र सयोंजक श्री सुनील भारद्वाज जी, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष श्री निहाल चंद शर्मा जी, विधानसभा क्षेत्र मंडी विधायक श्री अनिल शर्मा जी, भाजपा मंडी मण्डल मंडलाध्यक्ष श्री मनीष कपूर जी व भाजपा मंडी मण्डल व जिला के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। व पार्टी ने उन पर जो भरोसा कर उन्हे जो दायित्व सौंपा है उसका वह समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे व संगठन की मजबूती एवं आगामी लोकसभा 2024 के चुनावों की जीत के लिए कार्य करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें