फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

गणपति विसर्जन में महामंडलेश्वर भी शामिल विधिवत पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा में शामिल हुए किन्नर

 गणपति विसर्जन में महामंडलेश्वर भी शामिल

विधिवत पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा में शामिल हुए किन्नर





सुंदरनगर। 

दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन दिवस पर आयोजित शोभा यात्रा में किन्नर भी शामिल हुए है।हिमाचल प्रदेश के  महामंडलेश्वर सोभा ठाकुर के नेतृत्व में किन्नरों ने भी पूजा अर्चना कर भगवान गणपति को विदाई दी है। सुंदरनगर में आयोजित गणपति विसर्जन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। 



विदाई से पहले पूजन आरती का समापन होते ही ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए। गजानन की प्रतिमा को वाहन पर तखत लगाकर विराजमान किया गया। प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार भोजपुर होते हुए  मुख्य मार्ग तक आते-आते नर-नारी, बच्चे-बूढ़े, युवक- युवतियां अंतिम विदाई के लिए उमड़ पड़े। कोई सिर पर केसरिया पगड़ी बांधे था तो कोई टोपी लगाए था। गले में लाल पट्टिका भी शोभा बनाए थी। इसके उपरांत बीबीएमबी जलासाय में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें