फ़ॉलोअर

शनिवार, 16 सितंबर 2023

बासा पंचायत में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया

 बासा पंचायत में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया*





 गोहर(राकेश)। गोहर ब्लॉक की बासा पंचायत में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। व्यक्ति ने घर के समीप पेड़ पर रस्सी गले में बांध कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बासा के गांव कुठेहढ गांव में एक व्यक्ति धर्मचंद उम्र 42 वर्ष पुत्र रूप सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक बतौर चालक था और अपना माल गाड़ी चलता था। वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी व एक बेटा छोड़ गया। आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं पुलिस इसकी गहनता से जांच चल रही है। बासा पंचायत में यह दूसरी आत्महत्या है। इससे पूर्व बासा पंचायत के उपप्रधान दिवान गुप्ता अपने घर में फंदा लगाकर जीवन को अलविदा कह कर चले गए। शनिवार सुबह बासा पंचायत के मशहूर नलवाड़ मेला ख्योड़ में एक मिठाई विक्रेता का मृत शव उसके स्टाल के पास बने पंचायत की दुकान में मिला है। इसके तुरंत बाद कुठेहड़ गांव में एक व्यक्ति के पेड़ पर शव लटका पाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन तेज कर दी गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मंडी देवराज ने की है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें