मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर फिजियोथेरेपी के शिविर का आयोजन किया गया
सुंदर नगर यादविंदर कुमार
मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर में स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल -कूद, सहकर्मी बातचीत, भाईचारा, रेस्क्यू ईसीजी और विभागीय योजनाओं के साथ ही फिजियोथेरेपी के शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर सिमरन फिजियोथैरेपिस्ट ने अपनी सेवा प्रदान की गई | इनमें से सभी बुजुर्ग जोड़ों के दर्द और जोड़ों के जकड़न की समस्या से निजात पाया जा सकता है | डॉ सिमरन ने बुजुर्गों को इस उम्र में एक्सरसाइज, स्वास्थ्य और खान पान के बारे में जानकारी दी और कहा फिजियोथैरेपी लेने से हाथ पैरों की हड्डियों के दर्द और घुटनों के दर्द तथा जकड़न की समस्या को एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी से दूर किया जा सकता है | इस शिविर में अपनी सेवा प्रदान करने के लिए मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन अधिवक्ता श्री प्रकाश चंद डॉक्टर सिमरन का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा शिविर में 27 बुजुर्गों की फिजियोथैरेपी की गई जिसमें सभी बुजुर्ग अपनी जोड़ों की दर्द और जकड़न से आराम महसूस कर रहे इसके | इस शिविर में मैनेजिंग कमेटी के सभी सदस्य और स्टाफ उपस्थित रहा |


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें