फ़ॉलोअर

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023

भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला मंडी की कार्यकारिणी का विस्तार किया: सीमा शर्मा

भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला मंडी की कार्यकारिणी का विस्तार किया: सीमा शर्मा 




भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला मंडी की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है वहीं पांच मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति हुई है। जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने जारी अधिसूचना में मंडी सदर से सत्या देवी, सराज से खिम दासी, बल्ह से सुमन ठाकुर, दरंग से मीना देवी, जोगिंद्रनगर से अंजना शर्मा को महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में मंडी सदर से निर्मल वर्मा, सराज से चंद्रावती, जोगिंद्रनगर से वीना शर्मा, दरंग से रेखा लोटी, बल्ह से प्रोमिला वत्स, मंडी से नेहा वर्धन को जिला उपाध्यक्ष, मंडी सदर से निशा सैनी और दरंग से चांदनी कपूर को जिला महामंत्री, मंडी सदर की सोमा शर्मा को कोषाध्यक्ष, सरोज चंदेल मंडी, अमरावती सराज, दासी देवी बल्ह, चंचला जोगिंद्रनगर, कमला देवी दरंग और चमेली शर्मा बल्ह को सचिव, सुदेश मंडी और हिमाचली गुप्ता मंडी को कार्यालय सचिव, राजकुमारी मंडी को सोशल मीडिया प्रभारी, आशा वर्मा मंडी और सोनी गोयल बल्ह को सह मीडिया प्रभारी, सुनीता वर्मा मंडी को आई टी प्रभारी, पुष्पा मंडी और अंजू सेन बल्ह को आई टी सह प्रभारी बनाया गया है। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा से विस्तृत चर्चा के बाद हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें