फ़ॉलोअर

गुरुवार, 13 जून 2024

सीएम सुक्खू से मिले जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू। नाचन विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत करवाया।

 सीएम सुक्खू से मिले जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू।


नाचन विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत करवाया।




मंडी।

जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले और नाचन विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लोगों को वर्तमान की कांग्रेस सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि वह लोगों से सीधे तौर पर संपर्क बनाए हुए हैं और क्षेत्र की जनता को जो भी समस्याएं पेश आ रही है। उनका एक मसौदा तैयार करके शिमला में मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है ताकि समय रहते लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और उन्होंने पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह लोगों से मिले और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें ताकि लोगों को उनके सीधे तौर पर लाभ मिल सके।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें