राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाही में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन
राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाही में 13 जून 2024 को स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य श्री नेत्र चंद वर्मा द्वारा की गई। प्रधानाचार्य महोदय जी ने सर्वप्रथम आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
इस आम सभा में नई समिति के गठन पर विचार विमर्श किया गया। सर्व सम्मति से श्रीमती रेणुका कुमारी को विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान चुना गया तथा विमला देवी, लीना देवी, सपना देवी, निशा देवी, मंजू देवी, ढोलमा देवी , कंचना देवी, रमेश कुमार, बिट्टू तथा अजय कुमार वर्मा को सदस्य चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें