फ़ॉलोअर

गुरुवार, 6 जून 2024

कंगना की जीत से पूरा हुआ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी का संकल्प, अब कटवाई दाढ़ी

 कंगना की जीत से पूरा हुआ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी का संकल्प, अब कटवाई दाढ़ी






मंडी अजय सूर्या 


मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अपने विधानसभा क्षेत्र से मंडी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत के लिए खूब पसीना बहाया। कंगना रनौत  के लिए दिन रात एक कर अपने विधानसभा क्षेत्र से 9,742 मतों की लीड दिलाई हैं। बल्ह विधानसभा से कंगना रनौत को कुल 36,238 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को बल्ह से 26,496 मतों के साथ संतोष करना पड़ा।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बल्ह विधायक ने मंदिर में कंगना की जीत के लिए विधिवत पूजा अर्चना करते हुए दाढ़ी न कटवाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा था कि जब कंगना जीतेगी उसके बाद ही वह अपनी दाढ़ी कटवाएंगे। कंगना की जीत के साथ संकल्प पूरा होने के बाद विधायक ने नेरचौक में अपनी दाढ़ी कटवाई।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि उनके मुंह में पूरे 32 दांत है और जो वह बोल देते हैं वह सत्य हो जाता है। उन्होंने चुनाव प्रचार के समय कई बार कहा था कि बल्ह से कंगना रनौत को लगभग 36 हजार से अधिक तथा पूरे संसदीय क्षेत्र से कंगना को 5 लाख से अधिक वोट मिलेंगे।


बल्ह विधायक की यह दोनों बातें सत्य साबित हुई। उन्होंने कंगना रनौत को जीत की बधाई दी तथा जीत के लिए पूरे बल्ह की जनता के साथ-साथ अपने हर एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी मोर्चों व अपने सभी नेताओं का आभार जताया।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें