फ़ॉलोअर

गुरुवार, 6 जून 2024

बड़े हर्षोउलास से मनाया पर्यावरण दिवस

 बड़े हर्षोउलास से मनाया पर्यावरण दिवस 





रिवालसर अजय सूर्या :-  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला धार गलू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य नेहा उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय धार गलू व माध्यमिक विद्यालय धार गलू के छात्रों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता ,नारा लेखन , चित्र कला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विपिन कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया,नाटक मंचन में मानवी , कृष्ण, विपिन ने शानदार प्रस्तुति दी व छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।नारा लेखन में वैशाली राव , वैष्णवी, भविष्य, कार्तिक व वैभव ने भाग लिया। चित्र कला में शिल्पा,पलक, वैष्णवी , कृष्णा,यशिका व परीधि ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के मुख्य अध्यापक हेम राज ने अपने विचार व्यक्त किये व पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों को जागरूक किया।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें