धार स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने प्राणायाम व योगासन करके मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय माध्यमिक पाठशाला धार गलू में 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला प्रभारी हेम राज व शिक्षकों द्वारा प्राणायाम व योगासन किया। पाठशाला प्रभारी हेमराज ने इस वर्ष के शिर्षक स्वयं तथा समाज के लिए योग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।योग भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है।यह एक ऐसा विज्ञान है जो मन मस्तिष्क और आत्मा को परिष्कृत करता है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य नेहा ने छात्रों को मात्र योग दिवस नहीं परंतु नित्य योग करना चाहिए। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सतलुज सदन के हिमांशु, प्रथम स्थान पर पूर्वांश दूसरे स्थान पर व शिल्पा तीसरे स्थान पर रही।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें