फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 21 जून 2024

कांग्रेस परिवार वाद व भ्रष्टाचार की जननी है - इंद्र सिंह गांधी

 कांग्रेस परिवार वाद व भ्रष्टाचार की जननी है - इंद्र सिंह गांधी 


रिवालसर अजय सूर्या :-  कांग्रेस परिवारवाद व भ्रष्टाचार की जननी है, सुखविंदर सिंह सुक्खू जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रेम कुमार धूमल पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते थे आज वे खुद अपनी धर्मपत्नी को टिकट दिलवा कर परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।यह शब्द बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर में पत्रकार वार्ता में कहें। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में बल्ह में जनहित में कई कार्यालय शुरू किए, परंतु कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबसे पहला काम इन कार्यालयों में ताला लगाने का किया।जिसका जबाब जनता ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़े अच्छे से दिया। आज प्रदेश में जनता परेशान है व सरकार व उसके प्रतिनिधि गायब हैं। क्षेत्र की जनता पानी की एक बूंद के लिए तरस रही है और जल शक्ति विभाग लोगों की समस्या सुलझाने में नाकाम साबित हो रही है। सड़कों की हालत दयनीय है परंतु उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें