*देश की चिंता नहीं चिंता कुर्सी की और टूटा घमंड- बालक राम शर्मा*
*देश के वेटरन्स सैनिकों का अपमान पड़ा भारी*
*घमंड किसी को नहीं करना चाहिए वक्त कब बदल जाए पता नहीं*
*अब देश वेटरन्स बनायें अगली रणनीति*
*देखें ऊंट किस करवट बैठता है समय का इंतजार है*
*ये एक पहली सर्जिकल स्ट्राइक थी आने वाली सरकार क्या कदम उठाती है इससे क्या शिक्षा लेती है*
*केन्द्र सरकार को एक 1 साल 4 महीने का वक्त दिया परन्तु केन्द्र सरकार ने कोई तबज्व नहीं दी बात-चीत भी मुनासिब नहीं समझी बहुत बड़ा अपमान किया गया जिसका परिणाम सामने है*
*किसी को छोटा और घटिया न समझें वक्त जरुर बदलता है*
*बिलासपुर 06 भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष और वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि अभी 4 जून 2024 को लोक सभा चुनाव का रिजल्ट आने पर हर कोई हैरान है जिनको बहुत ज्यादा उम्मीद थी थी 400 पार की वह सपोर्टिंग के साथ 291 पर खड़े बता रहे हैं और जिनको उम्मीद कम थी जोर शोर लगाकर इंडिया गठबंधन के साथ 232 पर पंहुचे अब देशभर आस लगाये बैठे की सरकार किसकी बनेंगी सभी अपना-2 जोड़तोड़ में लगे हैं कि सरकार हम बनायेंगे देखना ये होगा की कौन बाजी पलट कर सरकार को वैशाखी यानी लाठी का सहारा कौन लगाता है*
*प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने आगे कहा कि देश प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है कि केन्द्र में सरकार कौन बनायेगा अब नज़रें नीतिश बाबु और चंद्र बाबु नायडू पर टीकी है कि ये सरकार के क्या क्या अड़चन पैदा कर सकते हैं किसको सहारा दे सकते हैं परन्तु क्या उनके अतीत में उसके मद्देनजर बाजी पलट सकते हैं ये चर्चा का विषय बन चुका है बाकि 400 पार का मीडिय द्वारा प्रचार-प्रसार इतना किया की देश की आम जनता हैरान-परेशान थी और बिकाऊ मीडिय सिर्फ व सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रचार-प्रसार में दिन रात लगा था जनता ने टीवी की न्युज देखना बंद कर दिया तंग हो चुके थे 400 पार दिन रात करने वाले 241 पर खड़े हुए और बहुमत 272 का चाहिए अब नीतिश और नायडू बाबु पर टीकी है सरकार किसी की भी बने परन्तु गठबंधन से बनेगी और लाठियों के सहारे चलना पड़ेगा सारा घमंड चकनाचूर हो गया घमंडी और तानाशाही राज नहीं होने चाहिए देश प्रदेश के वेटरन्स सैनिक हताश व निराश हैं कि एक 1 साल 4 महीने से जंतर-मंतर रेवाड़ी ग्राऊंड रामलीला मैदान में धरने-प्रदर्शन किये हर लेवल पर ज्ञापन दिए रेल रोको अंदोलन व सांकेतिक भुख हड़ताल की परन्तु न मांगे मानी न कोई जुबाब दिया नेशनल मीडिय को भी बंद कर दिया जिससे देश के वेटरन्स बहुत हताश निराश और नाराज हैं यहां तक बातचीत भी मुनासिब नहीं समझी जो बहुत बड़े अपमान को दर्शाती है क्या देश के सैनिक इतने घटिया हो गए कि बात-चीत भी मुनासिब नहीं समझी*
*हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया देश के वेटरन्स हताश व निराश होकर बदलाव के लिए नई पार्टी खड़ी कर दी जिसका नाम भारतीय जवान किसान पार्टी रखा और देश प्रदेश में लोक सभा चुनाव लड़कर केन्द्र सरकार को बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया ये पहली सर्जिकल स्ट्राइक है और आगे भी चुनावों में सर्जिकल स्ट्राइक होती रहेगी सरकार कोई भी बने परन्तु देश के ढाल बनकर सर्वोच्च बलिदानियों का अपमान सहन नहीं करेंगे घमंड को चकनाचूर करके रखेंगे। जयहिंद*

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें