ईद पर मांगी अमन व चैन की दुआ
तेलका , पवन भारद्वाज :-
तेलका क्षेत्र में ईद उल अज़हा का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया । सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद को लेकर काफी उत्साह रहा ।
रंग विर॔गे परिधान पहनकर सब लोग शाहण की ईदगाह में इकट्ठे हुए ।
मौलाना मुबारक अली ने ईद की नमाज अदा करवाई इसके बाद मौलाना मुबारक अली ने ईद उल अजहा का खुतबा पढकर सुनाया जिसमें उसने बताया ईद उल अजहा का अर्थ है जीवन की हर बुरी आदतों को कुर्बान करना है ।
इस ईद का उद्देश्य है कि संसार में हमें किसी से भी अधिक मोह नहीं रखना चाहिए तथा फर्ज व सच्चाई के रास्ते पर हमें यदि अपनी कुर्बानी भी देनी पडे तो पीछे नहीं हटना चाहिए ।
इसके अलावा लोगों ने देश में अमन व शांति हेतु प्रार्थना की ।
इस मौके पर मौलवी बशीर मुहम्मद , मुस्तफा मुहम्मद , नजीर मुहम्मद, हमीद खान , आशिक अली , मुहम्मद अली , गनी मुहम्मद, मौसम दीन , रशीद मुहम्मद , युसुफ मुहम्मद , मंजूर मुहम्मद , शरीफ मुहम्मद , सलीम खान व सटीक खान सहित लगभग 200 लोगों ने ईद नमाज अदा की ।
इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के घर में जाकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी तथा कुर्बानी में शामिल हुए ।
इसी प्रकार तेलका , भलेई में भी लोगों ने ईद नमाज अदा करके एक दूसरे को मुबारकबाद दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें