पेट्रोल -डीज़ल और शराब पर तुरंत जी एस टी लगायें मोदी सरकार :- एन के पंडित
जी एस टी एक्सपर्ट एन के पंडित ने मोदी सरकार पर अचानक दबाब दबाब बढ़ाते हुए कहा कि पेट्रोल -डीज़ल और शराब जी एस टी लागू करने कि मांग केन्द्र कि मोदी सरकार से कर दी है पेट्रोल -डीज़ल और शराब को तुरंत जी एस टी के दायरे में लाने की मांग कर दी है और वैट को तुरंत बंद करें !
जी एस टी एक्सपर्ट एन के पंडित ने मण्डी में पत्रकारों से बात करते हुए बोले पंडित की अगर पेट्रोल -डीज़ल और शराब पर अगर मोदी सरकार वैट हटाकर जी एस टी के दायरे में लाती है तो पेट्रोल -डीज़ल पर रेट एक दम 20-25 रूपये कम होंगे जिस से जनता को महंगाई से राहत मिलेगी जी एस टी एक्सपर्ट ने कहा की 12 % या 18 % जी एस टी अगर लगाती है तो राहत मिलगी !
जी एस टी एक्सपर्ट एन के पंडित ने कहा की लेखाकारों अकाउंटेंट के बारे में सरकार को सोचना चाहिए क्योंकि अकाउंटेंट की बजह से ही सरकारी खजाना भरता है ! अकाउंटेंट की बड़ी अहम भूमिका रहती है सरकारी खजाने को भरने की इस लिए मै माण्डव लेखाकार यूनियन के प्रवक्ता होने के नाते मोदी सरकार और हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से माँग करता हूँ की इन अकाउंटेंट को बिना देरी किये इन्सेंटिव दे देना चाहिए !
जी एस टी एक्सपर्ट एन के पंडित बोले कि केन्द्र और प्रदेश सरकार अकाउंटेंट चार्टर्ड अकाउंटेंट को तुरंत इन्सेंटिव दे देना चाहिए जो सरकारी खजाने को बढ़ाने में कोई कसर नहीं रखते !गौरतलब हो कि अकाउंटेंट कि काफी लंबे समय से ये मांग रही है कि इंसेंटिव दे प्रदेश और देश कि मोदी सरकार ! माण्डव लेखाकार यूनियन ये माँग करती है कि केन्द्र कि मोदी सरकार और हिमाचल कि सुखू सरकार से ये मांग करती है कि अकाउंटेंट को इंसेंटिव देकर लंबित मांग को पूरा करें !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें