फ़ॉलोअर

रविवार, 14 जुलाई 2024

ग्राम सभा में दी दिव्यांगता की जानकारी”

 ग्राम सभा में दी दिव्यांगता की जानकारी” 





कुल्लू अजय सूर्या :- साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत बदरोल में लोगों को दिव्यांगता के प्रति जागरूक किया। आज ग्राम पंचायत बंदरोल के पंचायत परिसर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान बीजू हिमदल,कार्यक्रम प्रबंधक,साँफिया फाउंडेशन के नेतृत्व में समावेशी टीम नें पंचायत में उपस्थित सभी नागरिकों को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा दिव्यंगता के क्षेत्र में दी जाने बाली थैरेपी सेवाओं के बारे में जानकारी दी ।



 बीजू नें बताया कि बताया कि साम्फिया फाउंडेशन वर्ष 2019 से लेकर आज तक दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए कार्य कर रही है बहुत से बच्चों को एक सरल जीवन प्रदान करने में सफल हुई है । 



 वहीं धनेश्वरी ठाकुर,समाजसेविका साँफिया फाउंडेशन नें बताया कि फाउंडेशन दिव्यांगता के क्षेत्र में तीन तरह के विशेष कार्यक्रम चला रही है जिसमें अर्ली इंटरवेंशन प्रोग्राम,थेरेपी ऑन व्हील्स एवं समावेशी कार्यक्रम मुख्य रूप से सम्मिलित है । 


राम  सिंह उपप्रधान,ग्राम पंचायत बंदरोल नें साँफिया फाउंडेशन के अधिकारियों का पंचायत में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार जताया और भविष्य में हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया ।


इस अवसर पर पंचायत सहायक अध्यापक,भीमी देवी, वार्ड सदस्य भूमि चंद एवं बंती देवी, महिला मंडल प्रधान, गीता देवी ,प्रधान स्वयं सहायता समूह तथा साँफिया फाउंडेशन के समाजसेविका धनेश्वरी ठाकुर,सनी एवं मनु आदि विषेश रूप से मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें