उप चुनावों में दो सीटों पर जीत दर्ज करने पर इंटक गदगद।
जिला इंटक मंडी में कमलेश और बाबा हरदीप को दी बधाई।
दीवान चन्द शर्मा बोले कांग्रेस सरकार की नीतियों के प्रति जताई लोगों ने आस्था
मंडी।
जिला इंटक मंडी ने उपचुनाव में दो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत दर्ज करने पर बधाई दी है और इसे प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रति प्रदेश की जनता की आस्था करार दिया है।अध्यक्ष दीवान शर्मा ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को भी बधाई दी और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप को भी बहुत बधाई दी है। दीवान चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के जनता के प्रति जो निर्णय लिए हैं या उपचुनावों में कांग्रेस के प्रति लोगों ने विश्वास जीत कर सरकार के साथ खड़े रहने का परिचय दिया है। इसमें नाचन इंटक अध्यक्ष दिवान शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, महासचिव विजय शर्मा, लोकेश निराला के साथ ही इंटक संगठन के जिला अध्यक्ष वाई पी कपूर तथा जिला महासचिव नरेश शर्मा के नाम भी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें