फ़ॉलोअर

शनिवार, 13 जुलाई 2024

*आंगनबाड़ी केंद्र तान्दी,सीपन, देलगटिकरी में आंगनवाड़ी वर्कर व जुफरलोट,गुनास, दाण में आंगनवाड़ी हेल्पर के पद खाली* *संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के महिला ही हैं आवेदन के लिए पात्र

 *आंगनबाड़ी केंद्र तान्दी,सीपन, देलगटिकरी में आंगनवाड़ी वर्कर व जुफरलोट,गुनास, दाण में आंगनवाड़ी हेल्पर के पद खाली*


*संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के महिला ही हैं आवेदन के लिए पात्र*




*14 जुलाई (राकेश)2024;* सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित, समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं को सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना गोहर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी वर्कर के तीन पद व  आंगनबाड़ी हेल्पर तीन पद अधिसूचित किए गए हैं इन  पदों हेतू केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र है। इन पदों के लिए साक्षात्कार इच्छुक उम्मीदवार आवेदन हेतु सादे कागज पर पूर्ण विवरण  और दस्तावेजों  सहित 2 अगस्त 2024 के शाम 5:00 बजे तक बाल परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। 

 इस बारे में जानकारी देते हुए बाल परियोजना अधिकारी गोहर बी एल चौहान बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र जुफरलोट,गुनास, दाण में आंगनवाड़ी हेल्पर के पद खाली हैं तथा आंगनबाड़ी केंद्र तान्दी, सीपन, देलगटिकरी में आंगनवाड़ी वर्कर के पद खाली हैं । जिनके लिए निर्धारित योग्यता प्रार्थी की आयु 02 अगस्त 2024 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए,प्रार्थी हि.प्र. का निवासी होना चाहिए,आंगनवाडी वर्कर व आंगनबाडी हेल्पर के पद हेतू प्रार्थी का बारहवीं उतीर्ण होना चाहिए,प्रार्थी का नाम सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में शामिल हो, प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50000 रूपये से अधिक न हो। 

इन पदों के इच्छुक आवेदक 2 अगस्त 2024 तक सादे कागज पर पूर्ण विवरण व दस्तावेजों सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें