फ़ॉलोअर

गुरुवार, 11 जुलाई 2024

*अब पूरे विकास खंड जंजैहली की सभी पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार को लोगो के बीच रखा जाएगा - तुलेश कुमार ठाकुर*

 *अब पूरे विकास खंड जंजैहली की सभी पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार को लोगो के बीच रखा जाएगा - तुलेश कुमार ठाकुर*



पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार होना एक आम बात हो गई है।लेकिन इसी भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना उतना ही मुश्किल और उतना ही खास।इसी कड़ी में भ्रष्टाचार के चलते अपने ग्राम पंचायत भाटकीधार में ताला लगाने वाले समाजसेवी व आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार ठाकुर द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक अगला व अहम कदम उठा लिया गया है ।जिसमे उन्होंने बताया है कि अब जनता के समक्ष पूरे विकास खंड जंजैहली के भ्रष्टाचार को रखा जाएगा।उनके द्वारा पूरे विकास खंड के संदर्भ में *बीपीएल में उपस्थित व लाभ ले चुके प्रधानों व उप प्रधानों,अपनी जाहली हाजरी लगाने वाले प्रधानों  व उप प्रधानों,14, 15वें या अन्य किसी भी वित को न खर्चने वाली पंचायतों,आपदा में आवंटित  आवासों, पंचायतों को लगी रिकवरी की सूचना* आरटीआई के माध्यम से मांगी गई है।

*इसके अलावा उन्होंने विभाग पर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि विभाग भ्रष्टाचार को खत्म करने के बजाय शय देता जा रहे है।भाटकीधार पंचायत के वर्तमान उप प्रधान की जाहली हाजरी साबित होने पर भी उन्हें न हटाना और बीपीएल में प्रधान बतौर रहते हुए प्रधान को पुनः स्थापित करना इस  बात का उदाहरण है।*

उन्होंने यह भी कहा है कि अगर विभाग इन मामलों पर कड़ी कार्यवाही नहीं करता है तो उनके द्वारा आने वाले समय में बड़े व अहम कदम उठाए जाएंगे।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें