फ़ॉलोअर

गुरुवार, 11 जुलाई 2024

डीसी मंडी की भी नही मान रहे पीडब्ल्यूडी एक्सईएन और एसडीओ। आदेशों के बावजूद भी नहीं हटाया गया अवैध ईंट का भट्टा प्रधान सचिव को पत्र लिखकर चौकवासियों ने मांगी कार्रवाई

 डीसी मंडी की भी नही मान रहे पीडब्ल्यूडी एक्सईएन और एसडीओ।


आदेशों के बावजूद भी नहीं हटाया गया अवैध ईंट का भट्टा 


प्रधान सचिव को पत्र लिखकर चौकवासियों ने मांगी कार्रवाई।




मंडी

लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध ईटों का भट्ठा का कब्ज़ा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों में हेमंत विमला देवी दौलत राम नेत्र सिंह तारा देवी हरीश गौरी चिंता का कहना है कि मुहाल चौक डाकघर महादेव तहसील सुन्दर नगर, जिला मण्डी में बाहरी राज्य के व्यक्ति ने गत 30 वर्षों से लोक निर्माण विभाग की जमीन पर खसरा नं० 83 रकवा 02-18-10 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा है। इस जमीन पर ईटों का भट्ठा लगाया है। इस सम्बन्ध में 27.05.2024 को चौक निवासी उपायुक्त मंडी से मिले। उपायुक्त मण्डी के पत्र संख्या मण्डी /ए०डी०सी०/शि०नि०जी० सी०-1/ 1583446/2024-18721-22  27.05.2024 को अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग गोहर, जिला मण्डी व सहायक अभियंता धनोटू, लोक निर्माण विभाग को उपायुक्त मंडी से भठा मालिक पर अवैध कब्ज़ा हटाने बारे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये, परन्तु अधिशाषी अभियंता गोहर और सहायक अभियंता धनोटू ने आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों अधिकारी की अवैध कब्जाधारी से गहरी सांठ-गांठ है। जबकि गत 6 माह से ग्रामवासी चौक लोक निर्माण विभाग से आग्रह कर रहें है कि लोक निर्माण विभाग की जमीन को अपने कब्जे में लें। प्रधान सचिव से आग्रह है कि लोक निर्माण विभाग के बड़े अधिकारी को अवैध कब्ज़ा हटाने के आदेश जारी करने की कृपा करें। क्योंकि अधिशाषी अभियंता गोहर और सहायक अभियंता धनोटू न तो उपायुक्त मंडी के आदेश मान रहें और न ही चौक निवासी की आवाज सुन रहें है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने उक्त दोनों अधिकारियों के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्यवाही करने की भी मांग की है।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें