मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा हिमाचल के 4 जिलों सूक्ष्म बीमा करदाताओं को बीमा कम्पनी द्वारा दिलवाया क्लेम
मंडी अजय सूर्या :- मण्डी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा हिमाचल हिमाचल प्रदेश के 4 जिलाओं जिसमें मण्डी कांगड़ा कुल्लु मण्डी हमीरपुर में करीब 2लाख 50 हजार लोगोँ को सूक्ष्म बीमा में जोड़ चुके है वीते दिनों कुल्लु जिला के भडई गाँव की सरितादेवी देवी के पति स्वर्गीय श्री खेमराज का बीते दिनों 50000 का माइक्रो बचत की तिमाही क़िस्त 662 रु दी थी अचानक इसका निधन बीमा बनाने के एक माह के अंदर हो गई । भारतीय जीवन बीमा निगम में ने 662 रु के बदले इन्हें 48551 रु अदा किए । दूसरे शेरसिंह पुत्र लालचंद गाँव विष्टबेहड़ द्वारा 226 रु मासिक प्रीमियम पर 50 हजार का बीमा बनाया था इसके 5 दिन बाद छत से गिरने से इनकी मोत हुई और इनके पीता को 226 रु के बदले 97500 क्लेम भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दिया गया ।
आज कुल्लू कार्यालय में दोनों परिवार को मण्डी साक्षरता जन विकास समिति के महासचिव भीमसिंह व सहायक प्रबंधक महेंद्र पाल द्वारा सौंपा गया ।
समिति के महासचिव ने कहा कि पिछले 4 महीनों में समिति ने 94 परिवारों को डेथ क्लेम मिले है ।
समिति इस साल 20 हजार गरीब परिवारों को जोड़ा जाएगा । इस वित्त बर्ष में कुल्लु जिला माइक्रो बीमा में नम्बर एक पर है ।
इस मौके पर कुल्लु के समन्वयक धनवंती पुष्पा सुमिता सलोचना चन्द्रमणि चेतना आर के शर्मा ने भाग लिया ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें