*आंगनबाड़ी केंद्र दाण में आंगनबाडी हेल्पर के पद व आंगनबाड़ी केंद्र देलगटिकरी में आंगनबाड़ी वर्कर के पद के लिए 6 अगस्त को साक्षात्कार*
*4 अगस्त 2024 गोहर(राकेश);* सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित ,समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत प्रदान की जारी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित हेतु प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना गोहर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दाण में आंगनबाडी हेल्पर के पद व देलगटिकरी आंगनबाड़ी वर्कर के पद की आवेदनकर्ता के साक्षात्कार 6 अगस्त 2024 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में किए जाएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर बी एल चौहान ने बताया कि 6 अगस्त 2024 को आंगनबाड़ी केंद्र दाण व आंगनबाड़ी केंद्र देलगटिकरी में जिन महिलाओं ने आंगनवाड़ी वर्कर व आंगनवाड़ी सहायक के लिए आवेदन किया है वो सभी आवेदनकर्ता महिलाएं 6 अगस्त 2024 को बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर में अपने पूर्ण विवरण व दस्तावेजों सहित सुबह 10:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें