डंडी स्कूल में अध्यापक के तबादले से अविभावकों में रोष
-- 61 बच्चों की जिम्मेवारी एक अध्यापक पर आने से अविभावक खफा
तेलका ,16 अगस्त (पवन भारद्वाज) ; शिक्षा खंड सुंडला के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला डंडी में एक आम सभा का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिती अध्यक्ष रौशन लाल ने की ।
इस मौके पर हाल ही में डंडी स्कूल से एक अध्यापक का तबादला दूसरे स्कूल में होने पर एस एम सी व अविभावकों ने विस्तार से चर्चा की तथा इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया ।
गौरतलब है कि डंडी स्कूल में 44 बच्चे प्राइमरी स्कूल में जबकि प्री प्राइमरी में 17 बच्चे पढ़ रहे हैं । इस प्रकार डंडी स्कूल में कुल 61 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर कर रहे हैं ।
जिसको पढाने के लिए 2 अध्यापक नियुक्त थे लेकिन एक अध्यापक का तबादला हो जाने से अब उक्त 61 की पढ़ाई व सुरक्षा की जिम्मेवारी एक ही अध्यापक कंधे पर आ गई है ।
ऐसे में अविभावकों में विभाग व सरकार के प्रति अच्छा खासा रोष उत्पन्न हो गया है ।
अविभावकों ने इस संदर्भ में प्रस्ताव भी पारित किया है जिसमें उन्होने सरकार व विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द डंडी स्कूल में अध्यापक की स्थाई नियुक्ती की जाए । जब तक स्थाई नियुक्ती नहीं होती तब तक किसी अध्यापक की डेपुटेशन लगाई जाए । यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हे मजबूरन दूसरा रास्ता अपनाना पड़ जाएगा ।
स्कूल के एस एम सी अध्यक्ष रौशन लाल ने बताया कि उक्त प्रस्ताव की कॉपी उपायुक्त चम्बा के माध्यम से सरकार को भेजी जाएगी ।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिती सदस्य रमेश कुमार, मनोज कुमार , संजीव ठाकुर , गनी मुहम्मद, मंजूर मुहम्मद , अमीन मुहम्मद, जान मुहम्मद , हमीद , दिनेश , आशा देवी , मुमताज बेगम, मुकेश कुमार , सुरेंद्र कुमार, सीमा देवी , पानो , जुगनी , गनी मुहम्मद, लतीफ मुहम्मद, सुमन लता व कौशल्या सहित 32 अविभावक उपस्थित हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें