आज बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है की देवता पुंडीर ऋषि कोठी बनोगी के मुखिया पलसरा ठाकुर मान चन्द गांव करटाह।
आज अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके वैकुंठ धाम चले गए। आप 90 साल के थे।गांव करटाह कोठी वनोगी व शानशार कोठी के गांव दरमेडा में आपका रहन सहन है। देव नीति व राजनीति के ज्ञाता आप बंजार कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। आप आज़ाद भारत के पहले पंचायती राज चुनाव में 1952 मे बार्ड मेंबर चुने गए | 15 साल बंजार ब्लॉक के पंचायत समिति सदस्या व सुचैन पंचायत के प्रधान पद पर रहे।आप स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक रहे।बंजार के पूर्व विधायक दिले राम शवाब व पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश के कटर समर्थक रह रहे हैं।आप अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ कर चले गए। आपके चार बेटे हैं जिनमें बड़ा बेटा ध्यान सिंह ठाकुर वन विभाग से रेंज अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। दुसरा बेटा लाल चंद ठाकुर आजकल पुलिस थाना गोहर में SHO के पद है।एक बेटा रामेश्वर लाल देव कार्य का निर्वाह कर रहा है तथा सबसे छोटा बेटा महेंद्र सिंह एचपीपीसीएल में कार्य करता है।आपने दिनांक 15.8.2024 की रात 11 बजे गांव दरमेडा में अचानक प्राण त्यागे।आज 16.8.2024 को आपका दाह संस्कार गाँव करटाह में होगा। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें