फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

सावन की आमद में लोक कलाकारों ने मचाई धूम l

 सावन की आमद में लोक कलाकारों ने मचाई धूम l











कलाक्षेत्र युवा मंडल द्वारा आयोजित डी  ए वी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में सावन की आमद की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने सबका मन मोह लिया l सावन की आमद की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सी पी  कौशल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राज रानी कौशल जी ने मुख्य अतिथि किए रूप में कलाकारों को आशीर्वाद दिया तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रवीण अग्रवाल जी व अनु अग्रवाल जी ने शिरकत की l कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन व नटराज पूजा से किया गया l तत्पश्चात कलाक्षेत्र युवा मंडल के प्रधान श्री दिनेश गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि तथा आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र, पौधा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया  l कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दिव्या शर्मा जी द्वारा किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत में माड व्या कला मंच लूनापानी के लोक कलाकारों द्वारा छीज, बारहमासा, सुहाग गीत गाकर दर्शन को  मनोरंजित किया l तत्पश्चात श्री देवकांत जी ने हिमाचल के लोकगीत गाकर दर्शकों को अंतर ध्यान किया l इनका तबले पे श्री प्रणव शर्मा जी ने साथ दिया l कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद श्री मोहित चुघ जी ने किया l मुख्य अतिथि श्री सी पी कौशल जी ने कला क्षेत्र की इस पहल को सलाम करते हुए कहा, कि यदि हर एक संस्थाएं अपना ऐसा दायित्व संभाले, जो सामाजिक एवं समाज के प्रति  संस्कृति को बढ़ावा देने में  अग्रसर है,हमे ऐसी  संस्थानों की सहायता करनी चाहिए l



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें