फ़ॉलोअर

गुरुवार, 12 सितंबर 2024

सीता राम वर्मा दोबारा बने हिमाचल किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष

 सीता राम वर्मा दोबारा बने हिमाचल किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष




सुंदरनगर। 

सीता राम वर्मा दोबारा को दोबारा हिमाचल किसान यूनियन ( अराज नैतिक) के प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। 

हिमाचल किसान युनियन के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव सेवानिवृत उपनिदेशक डा. हेम राजू सकलनी की अध्यक्षता में किसान भवन सुन्दर नगर में आयोजित किए गए। जिसमें सर्व सम्मति से मंडी के सीता राम वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। जबकि रोशन लाल शर्मा हमीरपुर को  महासचिव तथा रोशन लाल को कोषाध्यक्ष (बिलासपुर) को निवाचित किया गया।  सामान्य सदन में  युनियन के मुख्य संरक्षक सुंकाराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 



इस अवसर पर 

 यूनियन के पदाधिकारियो को कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर के  प्रधानाचार्य डा प्राची के निर्देश पर सुंदरनगर एफ टी आई के अप प्रधानाचार्य डा हितेन्द्र ठाकुर ने प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीक और इसके गुण दोष बताते हुए कृषकों को टिप्स दिये और शंकाओं का निराकरण किया। इस अवसर पर प्रदेश भर के आए किसानों ने डा. प्राची का आधार व्यक्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें