फ़ॉलोअर

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

14 सितम्‍बर से 28 सितम्‍बर 2024 तक हिन्‍दी पखवाड़े का आयोजन किया

 14 सितम्‍बर से 28 सितम्‍बर 2024 तक हिन्‍दी पखवाड़े का आयोजन किया




हिन्‍दी पुरस्‍कार वितरण समारोह 

यादविंदर कुमार सुन्दर नगर 

भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्‍वयन हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएसएल परियोजना, बीबीएमबी, सुन्‍दरनगर पर दिनांक 14 सितम्‍बर से 28 सितम्‍बर 2024 तक हिन्‍दी पखवाड़े का आयोजन किया गया । अधिकारियों कर्मचारियों में स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा की भावना को प्रोत्‍साहित करने के उददेश्‍य से पखवाड़े के दौरान कई हिन्‍दी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनमें हिन्‍दी श्रुत लेख प्रतियोगिता, हिन्‍दी प्रश्‍नोतरी (क़्विज) प्रतियोगिता, हिन्‍दी टिप्‍पण आलेखन प्रतियोगिता, हिन्‍दी टंकण प्रतियोगिता, हिन्‍दी शब्‍द ज्ञान प्रतियोगिता शामिल हैं । इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को आज ऑफिसर्ज क्‍लब, बीबीएमबी, सुन्‍दरनगर में आयोजित हिन्‍दी पुरस्‍कार वितरण समारोह में उप मुख्‍य अभियन्‍ता इंजी. के.एस ठाकुर द्वारा प्रमाण पत्र और नकद राशि प्रदान कर पुरस्‍कृत किया गया। इस अवसर पर अपने सम्‍बोधन में श्री ठाकुर ने कहा कि हिन्‍दी हमारी अपनी भाषा है और इसका सम्‍मान करना भी हमारी ही जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे न केवल अपने सरकारी कामकाज में पूरी तरह हिन्‍दी का प्रयोग करें बल्कि निजी जीवन में भी हिन्‍दी भाषा को वह स्‍थान प्रदान करें जिसकी वह हकदार है। समारोह का संचालन करते हुए परियोजना के राजभाषा प्रभारी श्री अशोक शुक्‍ला ने कहा कि भाषा संस्‍कृति की वाहक होती है इसलिए हमें अपनी संस्‍कृति को बचाए रखने और उसे भावी पीढ़ी को सौंपने के लिए हिन्‍दी भाषा का सम्‍मान करना आवश्‍यक है। हिन्‍दी श्रुत लेख प्रतियोगिता में वनिता स्याल, जेबीटी, हिन्‍दी प्रश्‍नोतरी (क़्विज) प्रतियोगिता में राज कुमार वरिष्‍ठ सहायक एवं अजय कुमार कनिष्‍ठ अभियन्‍ता, हिन्‍दी टिप्‍पण आलेखन प्रतियोगिता में नमन कुमार कनिष्‍ठ स‍हायक, हिन्‍दी टंकण प्रतियोगिता में सुनील कुमार लिपिक, हिन्‍दी शब्‍द ज्ञान प्रतियोगिता में सुमन लता जेबीटी अव्‍वल रहे ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें