फ़ॉलोअर

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के विभिन्न इकाइयों द्वारा परीक्षा का आयोजन

 

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के विभिन्न इकाइयों द्वारा परीक्षा का आयोजन 



आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संगठनात्मक  जिला सुंदरनगर के विभिन्न इकाइयों द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हर वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित की जाती है, इस वर्ष भी इसे आयोजित किया गया। इसमें 900 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय पुरस्कार भी दिए जायेंगे प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले को 31000 द्वितीय  21000 और तृतीय 15000  और 5 अन्य को सांत्वना 11000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम आने वाले को 10000 द्वितीय 7000 तृतीय 5000 और सांत्वना का पुरस्कार है। आने वाले समय में इस प्रतियोगिता का रिजल्ट भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें