फ़ॉलोअर

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष श्री त्रिलोक ठाकुर ने सुंदरनगर में विभिन्न विभागीय संगठनों की बैठक के बाद आयोजित

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष श्री त्रिलोक ठाकुर ने सुंदरनगर में विभिन्न विभागीय संगठनों की बैठक के बाद आयोजित




हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष श्री त्रिलोक ठाकुर ने सुंदरनगर में विभिन्न विभागीय संगठनों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में उठाए गए सकारात्मक कदमों से कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और निर्णयों की सराहना करते हुए उन्हें कर्मचारियों के लिए लाभकारी बताया।



श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की, विशेष रूप से कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों के लिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, और ग्रामीण विकास में प्रमोशन और नियुक्तियों से सरकारी तंत्र में कुशलता आई है। इन प्रयासों से कर्मचारियों को उनके अधिकार मिले हैं और इससे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके प्रशासन को इन सुधारात्मक कदमों के लिए धन्यवाद दिया।



इसके अतिरिक्त, श्री ठाकुर ने अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया की निरंतरता बनाए रखने की मांग की, जिससे इन कर्मचारियों को स्थिरता और सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने इस दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं और आशा जताई कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।



श्री ठाकुर ने सरकार से अपील की खासकर महंगाई भत्ता (DA) और एरियर के उन्होंने दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को लंबित एरियर का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और उनका उत्साह बढ़ेगा।



प्रेस वार्ता के दौरान महासंघ के राज्य महासचिव श्री राजीव चौहान, जिला शिमला के अध्यक्ष श्री नृपजीत सिंह ठाकुर, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्री मनीष गुलेरिया, जिला मंडी के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार, महासचिव श्री मोती राम, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिला मंडी के अध्यक्ष श्री राजेश राव, महासचिव श्री महेश कुमार, लोक निर्माण विभाग से श्री हितेंद्र ठाकुर, शिक्षा निदेशालय इकाई से श्री जगमोहन कंवर, श्री मुकेश कुमार, श्री मनोज सदाईक और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें