पवन मिश्रा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना शिक्षक महासंघ के लिए गौरव की बात राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जताया आभार
पवन मिश्रा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना शिक्षक महासंघ के लिए गौरव की बात
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जताया आभार
यह बात हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ प्रांत उपाध्यक्ष दर्शन लाल ने धनोटू में सम्पन हुई महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कही। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल में गत दिवस संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश से पवन मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । उन्होंने कहा कि उनकी अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के साथ प्रदेश के शिक्षक समाज के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी। उनकी नियुक्ति के साथ प्रदेश से बलवीर नेगी को हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाने और पवन कुमार को उत्तर क्षेत्र प्रमुख बनाने के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रकाश कौशल, महामंत्री वीरेंद्र चंदेल, कोषाध्यक्ष जयसिंह, व जिला कार्यकारिणी में विशाल आजाद, सुरेंद्र कुमार, गोपाल चंद, नरेश ठाकुर, बृजलाल, नरेश कुमार ,दिनेश कुमार मुरारी लाल समेत सभी पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पवन मिश्रा लंबे समय से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का नेतृत्व करते हुए आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उनकी इस नियुक्ति के पीछे संगठन के रूप में सबको साथ लेकर शिक्षक समाज के हित में निरंतर उनके प्रयास रहे हैं। इसी संगठन की यात्रा के दौरान पवन मिश्रा के प्रदेश में शिक्षक महासंघ के महामंत्री रहने के साथ दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन करने और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दायित्वों के बाद आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश से नियुक्त हुए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा
।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें