फ़ॉलोअर

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

बल्ह में पटाखा दुकानों के लिए स्थान किए चिन्हित बिना अनुमति पटाखे बेचने पर लगेगा जुर्माना

 बल्ह में पटाखा दुकानों के लिए स्थान किए चिन्हित


बिना अनुमति पटाखे बेचने पर लगेगा जुर्माना



सुभाष आहलुवालिया , नेरचौक , 

 त्योहार व दीपावली के अवसर पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए बल्ह प्रशासन तैयारी कर रहा है। 



दीपावली के अवसर पर बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे नहीं बेचे जाएंगे । इसके लिए  बल्ह उपमंडल के विभिन्न व्यापारिक कस्बों में पटाखे बेचने के लिए प्रशासन द्वारा स्थान चिन्हित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा सभी विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे के दुकानें लगाई जाएं अन्यथा चलान व जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए नेरचौक में दो स्थान चिन्हित किए गए हैं। एक भंगरोटू के मैदान में  तथा दूसरा स्थान नेरचौक में बड़ौदा बैंक के पीछे बनी पार्किंग को चिन्हित किया गया है।  डडोर में तहसील कार्यालय के पास,कंसा चौक में कंसा मैदान में ,चक्कर में चाकर मिल्क प्लांट के समीप, नलसर में नलसर चौक,बग्गी में बग्गी चौक बस स्टैंड के पास ,रिवालसर में मेला मैदान में पटाखे बेच सकेंगे। इसके साथ ही जहां भी आबादी वाले क्षेत्र व छोटे बाजार हैं वहां पर भी नियमों के तहत खाली स्थानों पर ही पाठकों की बिक्री करें ताकि त्यौहार में कोई अनहोनी न हो। इसके लिए प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग,अग्निशमन विभाग को निर्देश  दिए गए हैं। व्यापार मंडल को सूचना प्रेषित कर सहयोग की मांग की गई है।  इसी के साथ नगर परिषद नेरचौक द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है।  28 से 31 अक्टूबर तक तय स्थानों पर ही पटाखे बेचे जा सकेंगे। उच्चतम न्यायालय के भी सख्त आदेश हैं कि कोई भी व्यक्ति चार दिवारी या फिर भीड़भाड़ वाली जगहों में पटाखों की बिक्री नहीं कर सकता है  और न ही स्टोर कर सकता है। अगर कोई नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कारवाई व जुर्माना लगाया जाएगा। कोई अप्रिय घटना या हादसा होता है तो वह व्यक्ति पूर्ण रूप से दोषी होगा जी बिना अनुमति के पटाखा बेचेगा या चिन्हित स्थान पर नहीं लगाएगा। 



थाना प्रभारी बल्ह पुरुषोत्तम धीमान ने बताया कि  दीपावली के अवसर पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जा रहे है। इस दौरान जुआ व नशा का कारोबार करने वाले सक्रिय हो जाते हैं पुलिस इन पर पूरी नजर बनाए हुए है। इस प्रकार की कोई भी प्रक्रिया बल्ह क्षेत्र में  नहीं होने देंगे। स्थानीय जनता से भी गुहार लगाई है कि कोई इस प्रकार का कोई काम करता हुआ दिखाई दे या सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें। 




उपमंडलाधिकारी स्मृतिका नेगी ने बताया कि दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए हैं सभी से अनुरोध है कि चिन्हित स्थानों पर अनुमति लेकर ही पाठकों की बिक्री करें व सुरक्षित रहें। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें