फ़ॉलोअर

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

केंद्रीय प्राथमिक स्कूल शाला में बाल मेले का आयोजन

 केंद्रीय प्राथमिक स्कूल शाला में बाल मेले का आयोजन




 



गोहर अजय सूर्या :- केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शाला में पूरे क्लस्टर बाल मेले का आयोजन किया गया इस मेले की अध्यक्षता एस एम सी प्रधान नरेंद्र सूर्यवंशी ने की। इसमे बच्चों ने व अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों मैं भाग लिया जिसमें म्यूजिकल चेयर में जयोग स्कूल के अन्तरिक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स्पून रेस में ओडी स्कूल की मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो सांग में शाला स्कूल की चेहक ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डाँस शाला स्कूल की परिधि व कस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में ओडी स्कूल की मन्नत प्रथम रही। कविता व कहानी वाचन में ओडी स्कूल की सरिमा प्रथम रही। सामान्य ज्ञान में शाला स्कूल की कृतिका व उमेश प्रथम रहे पेंटिंग में शाला स्कूल की कृतिका प्रथम रही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें