फ़ॉलोअर

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

केलांग में आपदाओं व आपातकाल में सुरक्षित अस्पताल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित

 केलांग में आपदाओं व आपातकाल में सुरक्षित अस्पताल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित




केलांग ( ओम बौद्ध )


  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के क्षेत्रिय अस्पताल केलांग में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और समर्थ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आपदाओं व आपातकाल में सुरक्षित अस्पताल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया



जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा के समय चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि उस समय आपदा प्रभावित लोगों की संख्या अधिक होती है और सभी को जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता होती है।



उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति का सम्पूर्ण भूभाग आपदा के बारे में सबसे अधिक स्तर की सम्भावना वाला  क्षेत्र है और पूरा जिला सिस्मेकिक ज़ोन पांच में आता है । उन्होंने कहा कि आपदा के समय ऐसा हो सकता है की आपदा में  सड़क नेटवर्क  क्षतिग्रस्त होने से जिला का सम्पर्क अन्य क्षेत्रों से कट सकता है और चिकित्सा के लिए जिला की पूर्ण आबादी क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पर निर्भर हो सकती है ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया बनाया जाना चाहिए और उस अमल करते हुए सभी को सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए। इस संदर्भ में  नियमित रूप से मॉक ड्रिल करने की आवश्यकता पर भीउन्होंने बल दिया।



कार्यशाला में  बाल सुरक्षा भारत (बीआरबी) के संसाधन व्यक्तियों सुश्री निवेदिता सिंह, श्री मिर्जा तौसीफ बेग, श्री सुनील कुमार ने आपदाओं और आपात स्थितियों में  चिकित्सकों द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए किए जाने वाले सभी प्रबंधों व तैयारियां  बारे विस्तार पूर्वक प्रैजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन लाल व क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सिंस सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें