फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

*सिराज उत्सव लवी मेला आनी की पहली स्टार नाईट में नाटी किंग सुरेश शर्मा मचाएंगे धमाल*

 *सिराज उत्सव लवी मेला आनी की पहली स्टार नाईट में नाटी किंग सुरेश शर्मा मचाएंगे धमाल*



               *उमाशंकर दीक्षित*

*दलाश (कुल्लू )*। बाह्य सिराज आनी का सिराज उत्सव लवी मेला जिसका स्तर प्रतिवर्ष उन्नति की अग्रसर है। इस मेले में लोग भरपूर मनोरंजन करते हैं। मेला कमेटी की ओर से बेहतरीन व्यवस्था किये जाने से इस मेले में एक अलग अंदाज दिखता हैं। आये दिन सिराज उत्सव लवी मेले में क्षेत्र की विभिन्न संस्कृति के दर्शन होते हैं साथ में यहां अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगितायें मुख्य आकर्षण रहते हैं। इस मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।



       सिराज उत्सव लवी मेले की पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग सुरेश शर्मा धमाल मचाएंगे। इनके साथ पंकज ठाकुर, रौशनी शर्मा, डिम्पल ठाकुर तथा अशोक पालसरा अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा का कहना हैं कि मेले की सब जरुरतमंद व्यवस्था पूरी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि सिराज उत्सव मेले में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जायेगा। मेले में दिन रात रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अंतिम दिन राजा रघुवीर सिंह मैदान में सैकड़ों महिलाओं की पारम्परिक महानाटी विशेष आकर्षण रहेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें