सरकार व प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रही रायसन बस्ती। मौत के साए में रह रहे लोग।
रायसन ( ओम बौद्ध)
ब्यास नदी से सटे रायसन ( चंडीगढ़) के लोगों ने सरकार व स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ से आग्रह किया है कि आज कल ब्यास नदी का जल स्तर बहुत कम हो गया है। समय रहते इस बस्ती को बचाने के लिए ब्यास नदी के किनारे आर सीसी दीवार लगाई जाए। पिछली वार बाढ़ आ जाने के कारण यहां पर लोगों की जमीन को भी नुकसान हुआ था। क्यों कि इस बस्ती के लोग बरसात शुरू होते ही चैन से रह नहीं पाते हैं। कई वार व्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। ज्ञात रहे इस बस्ती में दर्जनों घर है और सैकड़ों लोग रहते हैं। यहां के लोग कई वार स्थानीय विधायक व प्रशासन से भी मिल चुके हैं। और आर सीसी दीवार लगाने की गुहार भी लगा चुके हैं। मगर सरकार व प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पिछले साल वाढ आने के कारण ब्यास नदी का सारा पानी इस बस्ती की ओर मुड़ चुका है। जिस से यहां पर रह रहे लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर रहना पड़ता है। स्थानीय निवासी गुरबक्श सिंह, मनोहरी देवी, ओम, परवीन व अरुण ने बताया कि हमारे पास इस के सिवा और कोई घर या जमीन नहीं है। बरसात के दिनों में तो हमें पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ती है। पिछली बार यहां नाममात्र ड्रेजिंग का कार्य हुआ था। इसी साल हल्की वारिश ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर प्रशासन व स्थानीय विधायक से समय रहते यहां आरसीसी दीवार लगाने की गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि फरवरी और मार्च महीने में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाने से यहां कार्य करना असंभव होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें